दुनिया में 30 साल बाद पहली बार इन विट्रो तकनीक द्वारा सरोगेट मदर से चीता के दो शावकों का जन्म हुआ है। इन बच्चों की जैविक मां छह साल की माता चीता किबिबी है। किबिबी अपने जीवनकाल में कभी मां नहीं बन पाई। साथ ही उसकी प्राकृतिक रूप से मां बनने की उम्र भी नहीं रही। इसलिए किबिबी से अंडाणु और एक अन्य नर चीता से शुक्राणु लेकर उन्हें कोलंबस जू लैबोरेटरी में 19 नवंबर को निषेचित करवाया गया था।
ये भ्रूण 21 नवंबर को सरोगेट इज्जी मादा चीता में प्रत्यारोपित किए गए। करीब एक माह बाद यानी 23 दिसंबर को अल्ट्रासाउंड जांच से पता चला कि इज्जी गर्भवती है और उसके पेट में दो शावक हैं। गर्भधारण के तीन महीने बाद तीन साल इज्जी ने पिछले बुधवार को एक नर और एक मादा शावक को जन्म दिया।